हरियाणा में करनाल-कुरुक्षेत्र में झमाझम बारिश: कई जिलों में बिना गरजे-बरसे निकले बादल; रात का पारा गिरा, 2 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील

253
ख़बर सुने

सोनीपतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के करनाल और कुरुक्षेत्र में आज सुबह झमाझम बारिश हुई। रात को सिरसा व हिसार के बालसमंद में बूंदाबांदी रही। सुबह के समय मौसम कई और जिलों में भी खराब हुआ, लेकिन यहां से बादल बिन बरसे ही निकल गए। प्रदेश में बूंदाबांदी के चलते रात के तापमान में औसत 1.1 डिग्री की कमी आयी है। फिलहाल अधिकतर जिलों में धूप निकली है और आसमान पर हल्के बादल भी छाए हैं। मानसूनी सीजन में कई जिलों के लोग अच्छी बारिश को तरस गए हैं।

सुबह ऐसा रहा मौसम

IMD के अनुसार आज सुबह 5 बजे के बाद करनाल में 28 एमएम और कुरुक्षेत्र में 31 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने सुबह कैथल, राजौंद, असंध, जींद, गोहाना, गन्नौर, रोहतक व नूंह में आंधी के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन यहां बादल बिना बरसे ही गुजर गए।

कैथल में कोई बारिश नहीं हुई। सोनीपत में कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली, वहीं जींद में केवल अलेवा में कुछ देर बारिश हुई। कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला के लिए साढ़े 11 बजे तक येलो अलर्ट था।

कैथल में आसमान साफ है और धूप खिली हुई है।

कैथल में आसमान साफ है और धूप खिली हुई है।

फिलहाल बारिश-आंधी का कोई अलर्ट नहीं

प्रदेश में फिलहाल बारिश या आंधी को लेकर किसी प्रकार का कोई अलर्ट नहीं है। 11 बजे तक उतरी हरियाणा के जिलों में येलो अलर्ट था, लेकिन अब वहां भी मौसम के हालात सामान्य हैं। लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

1 जुलाई तक उत्तरी क्षेत्र में बारिश

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ का कहना है कि राज्य में 2 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। वातावरण में नमी की मात्रा की अधिकता से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। 1 जुलाई के दौरान उत्तरी जिलों में हवा के साथ ज्यादातर स्थानों पर बीच बीच में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में इस दौरान कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दिन के तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

देखें, रात को कहां कितना रहा तापमान। बारिश के आंकड़े 24 घंटे के हैं।

देखें, रात को कहां कितना रहा तापमान। बारिश के आंकड़े 24 घंटे के हैं।

रात का पारा 1 डिग्री गिरा

हरियाणा में मानसून के बादल कुछ जिलों में तो बरस रहे हैं, लेकिन बारिश खंड स्तर यानी अलग- अलग क्षेत्रों में कुछ देर के लिए हो रही है। इससे तापमान पर कोई ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ रहा है। लोगों को उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बीती रात को न्यूनतम पारा औसत 25 डिग्री के आसपास रहा। हालांकि इसमें 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। करनाल मे यह सबसे कम 22.6 रहा तो यह हिसार में 27 डिग्री के पार रहा। अधिकतर जिलों में रात का तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा। हालांकि यह सामान्य के आसपास बना हुआ है।

सुबह कुरुक्षेत्र में हुई बारिश के बाद सडक पर भरा पानी।

सुबह कुरुक्षेत्र में हुई बारिश के बाद सडक पर भरा पानी।

अधिकतम तापमान बढ़ा, सामान्य से अभी नीचे

हरियाणा में अधिकतम तापमान की बात करें तो यह फिलहाल यह सामान्य से नीचे चल रहा है। गुरुवार को अधिकतम पारा सबसे ज्यादा झज्जर में 36.9 डिग्री रहा था। प्रदेश में कल करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। फिर भी यह सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान में कल 3.4 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिली। गुरुग्राम में तापमान 1.9 डिग्री तक गिरा था। इसके अलावा अधिकतर स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।

खबरें और भी हैं…

.