- Hindi News
- Local
- Haryana
- Sonipat
- Sonepat Bahalgarh Fruit Shopkeeper Murder Case, Back Side Stadium Jat Joshi, 6 Arrest , 2 Minors | Sonipat Murder Case
सोनीपत2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बहालगढ़ मर्डर केस में गिरफ्तार चार बालिग युवक पुलिस के साथ।
हरियाणा के सोनीपत के बहालगढ़ में फ्रूट दुकानदार जितेंद्र वधवा उर्फ कालू की चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हत्या आरोपियों में 2 नाबालिग हैं। पुलिस ने मामले में छानबीन के लिए चार बालिग हत्यारोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। दुकानदार की हत्या 50 हजार रुपए के लिए की गई थी।
बता दें कि 23 जून को जितेंद्र वधवा का शव सेक्टर 4 स्थित हॉकी स्टेडियम के पीछे रजबाहे के पास जाट जोशी गांव की सीमा में पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चाकू के कई निशान थे। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र बहालगढ़ में फ्रूट की रेहड़ी लगाता था। 23 जून को सुबह 10-11 बजे वह बाइक लेकर निकला था। इसके बाद साढ़े 3 बजे उसका शव पड़ा होने की सूचना परिजनों को मिली।

23 जून को जाट जोशी गांव की सीमा में शव मिलने के बाद छानबीन करते हुए पुलिस टीम।
मृतक जितेंद्र उर्फ कालू की पत्नी रेनु ने थाना बहालगढ़ में शिकायत दी थी कि उसका पति अंकुश व रवि निवासी लिवासपुर के साथ थे। इन्होंने तेजधार हथियारों से चोटे मार कर उसके पति की हत्या कर दी। वजह रंजिश यह है कि अंकुश ने जितेंद्र से करीब 20 दिन पहले 50 हजार रुपए उधार लिये थे। रुपए 2-4 दिन में वापस देने की बात हुई थी। लेकिन अंकुश रुपए वापस नहीं दे रहा था, बल्कि रुपए मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था।
बहालगढ़ थाना पुलिस ने दो दिन बाद इस हत्याकांड में 2 नाबालिगों समेत 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें अंकुश निवासी लिवासपुर, अमित निवासी तेवडी, पंकज निवासी जींद व मुकेश निवासी सेक्टर-15 सोनीपत शामिल है। इनके अलावा दो आरोपी नाबालिग हैं।
थाना बहालगढ़ के ASI संजय ने बताया कि वारदात में शामिल दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। अन्य चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस वारदात को लेकर इनसे पूछताछ कर रही है।
.