सोनीपत में टोल पर फायरिंग: टोल टैक्स मांगा तो कार सवार बदमाशों ने पिस्टल निकाली, कैबिन-कर्मचारियों और हवा में 4 फायर किए

79

सोनीपतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

टोल टैक्स मांगने पर पिस्टल निकालता बदमाश।

हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे 44 पर मुरथल टोल में कार सवार बदमाशों ने रविवार शाम को फायरिंग कर दी। यहां टोल कर्मियों ने उनकी कार को टोल टैक्स देने के लिए रोका। टोल मांगे जाने पर कार सवार एक बदमाश भड़क गया। वह कार से नीचे उतरा और 4 गोलियां चला दी। इसके बाद वह वहां से भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक, एक कार में 3 युवक भिगान टोल प्लाजा पर पहुंचे। उन्होंने टोल पर आकर कर्मचारियों को बूम बैरियर हटाने को कहा। तीनों युवकों के मुंह ढके हुए थे। कर्मचारियों ने बैरियर हटाने के लिए टोल देने को कहा। इतना सुनते ही एक नीचे उतरा और उसने पिस्टल निकालकर धमकाना शुरू कर दिया। बहस बढ़ने पर उसने 4 फायर कर दिए।

सोनीपत टोल पर फायरिंग करने वालों के PHOTOS

टोल पर फायरिंग करने वाला बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

टोल पर फायरिंग करने वाला बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

टोल पर फायरिंग करने वाला दूसरा बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

टोल पर फायरिंग करने वाला दूसरा बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

इसी कार में सवार होकर आए थे बदमाश।

इसी कार में सवार होकर आए थे बदमाश।

टोल कर्मचारी ने कहा कि इनमें से एक फायर कैबिन की तरफ, 2 हवा में और चौथा कर्मचारियों की तरफ किया गया। हालांकि गनीमत रही कि किसी का कोई नुकसान नहीं हुआ। बदमाशों की कार का नंबर मिट्‌टी से आधा ढका हुआ था। टोल पर फायरिंग की सूचना मिलते ही सोनीपत STF और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची। उन्होंने कर्मचारियों के बयान दर्ज किए और CCTV फुटेज कब्जे में ले ली। इसके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

.