शादी के दिन घर से भागी लड़की: हिसार पुलिस ने दर्ज की FIR; पिता बोले- तीनों बच्चों का ब्याह एक दिन था, वह धोखा दे गई

241
ख़बर सुने

हिसार सिटीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में दुल्हन बनने से पहले लड़की घर से भाग गई। 22 वर्षीय लड़की शादी वाले दिन ही घर से गायब हुई। पिता ने बेटी को पूरे शहर में, रिश्तेदारी में हर जगह तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसका फोन भी बंद है। लड़की के गायब होने की शिकायत पिता ने पुलिस को दी है। पुलिस ने धारा 346 के तहत मामला दर्ज करके लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

भाई और दोनों बहनों की एक दिन ही शादी
पुलिस को दी शिकायत में लापता लड़की के पिता ने बताया कि उसका एक लड़का और 2 लड़कियां हैं। तीनों का रिश्ता तय किया हुआ था। तीनों बच्चों की शादी एक ही दिन 28 जून को होनी थी। शादी से एक दिन पहले रात को घर में जागरण था, लेकिन 28 जून की सुबह 5 बजे उनको बेटी घर में नहीं मिली। बेटी बिना बताए अलसुबह चली गई। उसको आसपास व रिश्तेदारी में ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली।

बेटी के कहीं चले जाने पर पूरा परिवार हताश हो गया है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बरवाला थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल लड़की की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

.