लुधियाना पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत: रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा के बीच उतरे, कल भैणी साहिब जाएंगे

56

लुधियानाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

लुधियाना रेलवे स्टेशन से RSS के कार्यालय के लिए रवाना होते संघ प्रमुख मोहन भागवत।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार शाम को अचानक लुधियाना पहुंचे हैं। वे करीब 7 बजे सचखंड एक्सप्रेस में आए। उनके यहां आने के बारे में किसी को सार्वजनिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक, मोहन भागवत शहर में RSS के मुख्य कार्यालय सिविल लाइन्स में रुकेंगे। जहां उनकी RSS के जिला पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। यहां वे स्वयंसेवकों के साथ राज्य में RSS के कार्यों का जायजा लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, भागवत कल सुबह श्री भैणी साहिब में आयोजित किए जा रहे समारोह में शिरकत करेंगे।

लुधियाना रेलवे स्टेशन से गाड़ी में रवाना होते संघ प्रमुख मोहन भागवत।

लुधियाना रेलवे स्टेशन से गाड़ी में रवाना होते संघ प्रमुख मोहन भागवत।

रेलवे स्टेशन पर रही कड़ी सुरक्षा
उनके आने से पूर्व सुरक्षा के लिहाज से रेलवे स्टेशन को पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान चलाए रखा। हर आने जाने वाले यात्री की पुख्ता चैकिंग की गई। मोहन भागवत का स्वागत करने के लिए रेलवे स्टेशन पर भाजपा के प्रमुख नेता मौजूद रहे।

पानीपत में ग्राहक पंचायत का शुभारंभ करते संघ प्रमुख मोहन भागवत। पहले ये कार्यक्रम दिल्ली में होना था लेकिन G20 समिट की वजह से इसे पानीपत शिफ्ट कर दिया गया।

पानीपत में ग्राहक पंचायत का शुभारंभ करते संघ प्रमुख मोहन भागवत। पहले ये कार्यक्रम दिल्ली में होना था लेकिन G20 समिट की वजह से इसे पानीपत शिफ्ट कर दिया गया।

हरियाणा के पानीपत में भी कार्यक्रम में शामिल हुए
इससे पहले मोहन भागवत पानीपत के समालखा में पहुंचे। यहां उन्होंने पट्टी कल्याणा गांव के सेवा साधना ग्राम विकास केंद्र में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ उपभोक्ता विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं…

.