रोहतक में फौजी की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार: पिता का भी कर चुके मर्डर, उसमें देनी थी गवाही, 5 दिन का रिमांड मिला

161

रोहतक4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पंकज।

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव चमारिया में सरकारी स्कूल के पास फौजी मोहित की गोली मारकर हत्या करने के आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई। वारदात में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

आरोपी की पहचान पंकज पुत्र सतीश निवासी गांव चमारिया के रूप में हुई है। वारदात में शामिल रहे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम द्वारा निरंतर छापामारी की जा रही है। आरोपी मोहित की हत्या करने की वारदात मे शामिल रहा है।

मुख्य आरोपी संदीप ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते मोहित की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया है। वर्ष 2020 मे आरोपियों ने मोहित के पिता भूप सिंह की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें आरोपी गिरफ्तार हो चुका है।

3 साल पहले फौज में भर्ती हुआ था मोहित
गांव चमारिया के रहने वाले कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा करीब 26 वर्षीय मोहित 3 साल से फौज में है। कुछ समय पहले उसके पिता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मोहित गवाह था। इसी वजह से वह ड्यूटी से रोहतक आया हुआ था।

सरकारी स्कूल के पास आए 3 बदमाश

मंगलवार सुबह करीब सवा 8 बजे मोहित अपने भतीजे जश्न को स्कूल में छोड़ने के लिए गया था। मोहित भतीजे को छोड़कर बाइक पर वापस घर लौट रहा था। जब वह सरकारी स्कूल के पास पहुंचा तो गांव चमारिया हाल सोनीपत के गोरड़ का रहने वाला संदीप अपने 2 साथियों के साथ वहां मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया। उसने मोहित की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।

खबरें और भी हैं…

.