रोहतक में डकैती करने वाले 2 सगे भाई गिरफ्तार: महेंद्रगढ़ निवासियों पर 5-5 हजार का ईनाम, 2017 से थे फरार, 8 चोरी के मामले दर्ज

148

रोहतक3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए डकैती के दोनों आरोपी भाई

रोहतक पुलिस ने वर्ष 2002 में डकैती के मामले में फरार चल रहे सजायाबी 5-5 हजार रुपए के इनामी आरोपी दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। CIA-1 प्रभारी स्टाफ SI अनेश कुमार ने बताया कि 28 फरवरी 2002 को गांव भैसरु एरिया में हथियार के बल पर गाड़ी को ट्रक के सामने अड़ाकर गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया था।

इसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाना सांपला में मामला दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी महेंद्रगढ़ के गांव परतल हाल दिल्ली के आरजेड सागरपुर निवासी शेरसिंह व रामबीर को गिरफ्तार किया था। अदालत में आरोपियों के दोष सिद्ध होने पर अदालत द्वारा आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा दी।

जमानत पर आकर हुए फरार
आरोपियों ने सजा के खिलाफ उच्च न्यायालय चण्डीगढ़ में याचिका दायर की। आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। 26 अक्टूबर 2017 को हाईकोर्ट में आरोपियों की अपील को खारिज कर दिया। आरोपियों को जेल में सरेंडर करना था, लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गए। सीजीएम रोहतक द्वारा आरोपियों के खिलाफ पुन: गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए।

8 आपराधिक मामले दर्ज
आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए ASI विनोद दलाल व ASI सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की। गिरफ्तार के लिए सीआईए ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। 5 सितंबर को टीम ने आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव परतल हाल दिल्ली के आरजेड सागरपुर निवासी शेरसिंह व रामबीर को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ चोरी आदि के रोहतक में 8 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी फरारी के दौरान भेष बदल कर अलग-अलग स्थानों पर रहे।

खबरें और भी हैं…

.