यमुनानगर में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली: शिक्षा मंत्री कंवरपाल बोले- नशा समाज में किसी के लिए अच्छा नहीं

236

यमुनानगर33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यमुनानगर में नशा जागरूकता रैली में शामिल होने पहुंचे युवा।

हरियाणा के यमुनानगर सोमवार को नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। इसकी शुरुआत नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने की। डीसी आयुष सिन्हा व एसपी मोहित हांडा भी यहां मौजूद रहे। विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, भाजपा अध्यक्ष राजेश सपरा व सिविल सर्जन मनजीत सिंह ने भी भाग लिया।

जागरूकता रैली में भाग लेने पहुंचे पुलिस जवान।

जागरूकता रैली में भाग लेने पहुंचे पुलिस जवान।

जागरूकता रैली में पुलिस, प्रशासन के कर्मचारी, खेल एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर एवं हैल्पर और कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री चौधरी कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि नशा किसी भी समाज के लिए ठीक नहीं है। आज नशे के कारण समाज में रहने वाले लोगों के घर के घर पूरी तरह से बर्बाद और तबाह हो रहे हैं। जिसके लिए सरकार गंभीर है। नशे के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में उपसथित मंत्री कंवरपाल गुर्जर व अन्य।

कार्यक्रम में उपसथित मंत्री कंवरपाल गुर्जर व अन्य।

मंत्री ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के मुख्य चौकों से होती हुई तेजली खेल परिसर में जाकर समाप्त होगी। इस रैली में युवा वर्ग खिलाड़ी और समाज के सभी संस्थाएं और सामाजिक संगठन शामिल हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

.