पानीपत में बाइक को कार ने मारी टक्कर: चालक भतीजे की मौत, चाचा घायल; 15 दिन पहले ही दूसरे बेटे का पिता बना था मृतक

197

पानीपत14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक चित्र।

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव छाजपुर कला बाइपास पर एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार चालक ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चाचा-भतीजा नीचे गिर गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अपने भतीजे को चाचा राहगीरों की मदद से तुरंत सिविल अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र ने बताया कि वह गांव जलमाना, पानीपत का रहने वाला है। 26 जून की रात करीब 8 बजे वह अपने भतीजे राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर शहर से गांव जा रहे थे। जब वे छाजपुर कलां बाइपास पहुंचे तो वहां पीछे से एक तेज रफ्तार कार चालक आया।

जिसने सीधे उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क किनारे कच्चे में गिर गया और उसका भतीजा राहुल सड़क पर गिर गया। जिसके सिर में काफी चोट आई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी कार चालक मौके से कार समेत फरार हो गया। राहगीरों की मदद से वह अपने भतीजे को सरकार अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
3 भाई-बहनों में छोटा था मृतक
चाचा राजेंद्र ने बताया कि राहुल तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह 25 साल का विवाहित था। उसके दो बेटे हैं। जिसमें छोटा बेटा 15 दिन पहले ही पैदा हुआ है। राहुल ठेकेदार के अंतर्गत रिफाइनरी में जॉब करता था।

खबरें और भी हैं…

.