पलवल में धूमधाम से मनाया तीज महोत्स्व: महिलाओं ने संभाला मंच; रंगारंग कार्यक्रमों में बांधा समां, नई टीम को सौंपी जिम्मेदारी

945
ख़बर सुने

पलवल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया।

हरियाणा के पलवल में रोटरी क्लब पलवल सिटी की ओर से हरियाली तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। क्लब की महिला सदस्यों के साथ पुरुष सदस्यों ने भी इसमें बढ़-चढ क़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं से संबंधित कई प्रकार खेलों का आयोजन किया गया। मंच का संचालन भी महिला सदस्यों ने स्वंय किया। क्लब की पूर्व प्रधान कुसुम गौर ने सभी साथियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश जी के समुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूर्व प्रधान कुसुम गौर व सचिव रितेष गोयंका ने नवनियुक्त प्रधान धर्मवीर चौहान व सचिव निशांत शर्मा को कॉलर पहना कर एवं पूर्व कोषाध्यक्ष अजय गोयल ने नवनिुयक्त कोषाध्यक्ष भगत सिंह का पिन लगाकर स्वागत किया और आगे का कार्यभार सौंपा।

तीज उत्सव में मेंहदी लगवाते हुए महिला।

तीज उत्सव में मेंहदी लगवाते हुए महिला।

प्रधान धर्मवीर की पत्नी व छज्जू नगर गांव की सरपंच जगवीरी देवी ने बताया कि हरियाली तीज को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां पार्वती ने भगवान शंकर को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के लिए 108 जन्मों तक कठोर तप किया था। इस कठोर तप के बाद भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

पूर्व प्रधान कुसुम गौर ने बताया कि तीज कार्यक्रम में जहां क्लब की महिलाओं और बच्चों ने मनोहारी प्रस्तुती दी और साथ ही तबोला सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया वहीं पुरुष सदस्यों के लिए भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महिला-पुरुष सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एजी कंवर कुलदीप सिंह एडवोकेट ने किया।

कार्यक्रम में आगामी वर्ष के नियुक्त किए गए प्रधान अनिल सैनी का भी सभी ने तालियां बजाकर स्वागत किया। क्लब में शामिल हुए नए सदस्य यशपाल पारासर व सचिन का सभी सदस्यों ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रुप से पूर्व प्रधान नरेंद्र बैंसला, ऊषा बैंसला, शिक्षा डागर, रितेष गोयंका, राहुल गुप्ता, गरीमा, निशांत शर्मा, दीपिका, दिनेश गर्ग, प्रीति गर्ग, अजय गोयल व टीना गोयल के अलावा अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं…

.