पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश

334

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, लेकिन दोनों राज्यों में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा

रविवार को मौसम विभाग की मौसम रिपोर्ट के अनुसार चंडीगढ़, कपूरथला, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, फिरोजपुर, बठिंडा, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, अंबाला, हिसार, पंचकूला, रोहतक

गुरुग्राम, सिरसा और यमुनानगर में रविवार सुबह तक बारिश हुई।

रविवार को भी दिन में दोनों राज्यों में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की खबरें हैं। मौसम विभाग ने कहा कि कई जगहों पर रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहा।

पंजाब में, अमृतसर और लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में रविवार को भारी बारिश हुई। यहां सुबह का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री जबकि रोहतक का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जबकि भिवानी का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया