नूंह4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा में शामिल उपद्रवियों की धरपकड़ STF और पुलिस की टीमों की ओर से लगातार जारी है। रविवार सुबह पांच बजे पुलिस ने बड़कली चौक खेड़ला, नाई, फिरोजपुर झिरका सहित एक दर्जन से अधिक गांव में छापेमारी कर 16 युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद 6 को गिरफ्तार कर अन्य को छोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले 11 लोगों पर FIR
फिलहाल ब्रजमंडल यात्रा हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 59 FIR दर्ज करते हुए 227 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के संबंध में 11 लोगों पर FIR दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, 23 संदिग्ध पुलिस हिरासत में हैं। जिलाधीश धीरेंद्र खड़गटा ने 14 व 15 अगस्त के लिए कर्फ्यू में और ढील दी है।
अब सुबह 6 से रात 8 बजे तक लोगों की आवाजाही पर छूट होगी। इंटरनेट सेवा शुरू करने पर अधिकारियों की बैठक हो रही है।
.