झज्जर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा के झज्जर शहर में सुबह हुई बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं एक परेशानी भी खड़ी हो गई। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण शहर वासियों को और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी से ही गुजर कर लोग अपने गंतव्य की ओर जाने को मजबूर हैं।

झज्जर में घरों के आस-पास खड़ा हुआ बारिश का पानी।
सरकार और प्रशासन के खिलाफ लोगों में रोष
शहरवासियों के अनुसार, यह समस्या शहर के लोगों के लिए नई नहीं है। हर बार बारिश के चलते शहर की सड़कों पर और सार्वजनिक स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनती है, लेकिन समस्या का जिला प्रशासन और सरकार द्वारा स्थायी समाधान अब तक नहीं किया गया है, जिसको लेकर शहर वासियों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ रोष है।
हालांकि जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने 23 जून को प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ शहर का दौरा किया था और अधिकारियों को पेयजल, सीवरेज, और सड़क संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान करने के आदेश भी दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों ने काम नहीं किया। पानी की निकासी के इंतजाम नहीं किए।
.