कैथल में विवाहिता संदिग्ध हालत में लापता: छोटी भाभी के साथ शहर में अल्ट्रासाउंड कराने आयी थी; पुलिस ने शुरू की तलाश

209

कैथल33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो।

हरियाणा के कैथल में अल्ट्रासाउंड करवाने गई विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। शहर थाना पुलिस ने उसके ससुर की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल महिला का कोई सुराग नहीं लगा है।

बताया गया है कि यह विवाहिता कलायत क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। शनिवार सुबह के समय ही कैथल शहर में अल्ट्रासाउंड करवाने गई थी। उसके ससुर ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसकी पुत्र वधु अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए उसकी छोटी भाभी को साथ लेकर आई थी, लेकिन वह कैथल से कहीं और चली गई।

उसकी वे अपने स्तर पर बहुत तलाश कर चुके हैं। इसके साथ ही अन्य रिश्तेदारी भी ढूंढने का बहुत प्रयास किया। परंतु अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। शहर थाना की महिला सिपाही शीतल ने बताया कि उन्होंने विवाहिता की ससुर की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में विवाहिता की तलाश जारी है। उनकी तरफ से आगामी कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

.