कैथल नगर पालिका कर्मियों का विरोध प्रदर्शन: अधिकारियों के रवैये को लेकर रोष जताया, बोले- वे दुर्व्यवहार करते, न समस्याएं सुनते न मांगें पूरी करते

270

कैथल28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा के कैथल में सोमवार को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों, कंप्यूटर ऑपरेटरों व लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने मांगों व अधिकारियों के व्यवहार को लेकर रोष जताया और विरोध प्रदर्शन किया। अधिकारियों के साथ मांगों को लेकर बहस भी हुई। वहीं समस्या का समाधान नहीं होने पर हड़ताल या आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई।

कर्मचारियों ने कहा कि नगर पालिका के अधिकारी उनके साथ दुर्व्यवाहर करते हैं। आपातकाल में छुट्टी नहीं देते। शनिवार व रविवार को अवकाश के दिन भी बुला लेते हैं। कर्मचारी शनिवार व रविवार को कार्य के लिए आ भी जाते हैं, लेकिन जब इनके बदले वह किसी और दूसरे दिन अवकाश करते हैं तो उनकी अनुपस्थिति दिखाई जाती है।

नगर पालिका ईओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी।

नगर पालिका ईओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी।

ईओ ने आश्वासन देकर शांत कराया
कर्मचारियों की हड़ताल की सूचना पाकर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुमित गर्ग मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की बात को सुना और कर्मचारियों की ईओ के साथ बैठक कराई। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी मांग रखी और ईओ के व्यवहार के बारे में अवगत कराया। इसके बाद सुमित गर्ग ने सभी कर्मचारियों को शांत करवाया।

ईओ ने कर्मचारियों को अपने व्यवहार में बदलाव करने, शनिवार व रविवार को कर्मचारी काम करते हैं तो उनको किसी दूसरे दिन की छुट्टी प्रदान करने व अन्य सभी मांगों का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने भी ईओ के आश्वासन के बाद उनको धन्यवाद किया और काम शुरू किया।

खबरें और भी हैं…

.