कुरुक्षेत्र में हिपनोटाइज कर ठगी: केबल सेंटर संचालक से अंगूठी व नगदी ले उड़ा बाबा; दान मांगने कार्यालय में घुसा था

88

कुरुक्षेत्रएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

केबल सेंटर संचालक से बात करता जालसाज बाबा।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित पिहोवा में एक जालसाज ने अपनी बातों में उलझाकर (हिपनोटाइज) केबल सेंटर संचालक से सोने की अंगूठी ठग ली। जाते-जाते जालसाल संचालक की जेब से एक हजार रुपए भी ले उड़ा। आरोपी दान मांगने के बहाने केबल सेंटर में घुसा था। वहीं, संचालक को सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद घटना की जानकारी मिली।

6 ग्राम की थी अंगूठी
राजेश कुमार निवासी पूजा काॅलोनी ने बताया कि उनका मेन बाजार के पास नाभा केबल सेंटर में कार्यालय है। वह सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने कार्यालय में बैठा था। तभी एक मांगने वाला कार्यालय में आकर कुछ पैसे मांगने लगा। उसने जेब से पैसे निकालकर उसे देने चाहे तो वह कार्यालय में आ गया। इसी दौरान उसने उसे अपनी बातों में उलझा लिया।

आरोपी ने बातों ही बातों में उसके बाएं हाथ की अंगुली से सोने की अंगूठी उतरवा ली। उसकी अंगूठी करीब 6 ग्राम की थी। अंगूठी के बाद आरोपी जेब से एक हजार रुपए लेकर फरार हो गया।

फुटेज देख लगा पता
राजेश कुमार ने बताया कि उसे अंगूठी उतारने और जेब से पैसे निकालने की भनक तक नहीं लगी। फुटेज देखने के बाद उसे जालसाजी का पता चला। आरोपी ने उसकी आंखों में देखकर अपने वशीभूत कर लिया। फिर जैसे उसने कहा वह वैसा ही करता रहा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं…

.