कुरुक्षेत्र35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र में पहर से शव निकालते हुए गोताखोर व अन्य।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव हथीरा से गुजर रही सरसावा ब्रांच नहर से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बहता मिला। गोताखोर प्रगट सिंह और मामू किरमिच ने शव को नहर से बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। प्राथमिक जांच में यह शव 2-3 दिन पुराना लगा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रख दिया है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
60 साल के व्यक्ति का शव
जानकारी के मुताबिक आसपास के लोगों ने दोपहर ढाई बजे गोताखोर और डायल-112 की टीम को हथीरा के पास सरसावा ब्रांच नहर में एक शव बहने की सूचना मिली थी। सूचना पर गोताखोर की टीम ने शव को नहर से निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। डायल-112 ने मामले की सूचना केयूके थाना पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति की उम्र तकरीबन 60 साल रही होगी। उसके एक हाथ में कड़ा है। जांच से पता चला है कि यह व्यक्ति सिख था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों में सूचना दी है और शव को शवगृह में रखवा दिया है।

शव निकालने के लिए नहर में उतरा गोताखोर।
यमुनानगर से बहकर आया शव
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि यह शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। अभी एसवाईएल और नरवाना ब्रांच नहर में पानी नहीं है, जबकि सरसावा ब्रांच नहर में पानी बह रहा है। हो सकता है कि यह शव यमुनानगर से बह कर आया हो। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
.