आर्य समाज मंदिर में पहले दिन वेद मंत्रों का पाठ हुआ

159

पानीपतएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भास्कर न्यूज | पानीपत

सेक्टर-12 के आर्य समाज मंदिर में त्रिदिवसीय यज्ञ एवं वेदकथा का प्रथम दिन रहा। इसमें सुबह में वेद मंत्रों का पाठ करते हुए आचार्य डॉ. मनुदेव आर्य ने यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के उपरांत भीष्म आर्य ने अपने सुमधुर कंठ से अनेकों भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस की ज्ञान गंगा में स्नान कराया। भजनोंपदेश के उपरांत आचार्य योगेंद्र याज्ञिक द्वारा जीवन से संबंधित वेदोपदेश दिया कि किस प्रकार हम अपने जीवन को यज्ञ के माध्यम से महान बना सकते हैं।

.