रोहतक21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रोहतक में किन्नर से पिस्तौल के बल पर लूट का मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई जब किन्नर अपने कमरे पर मौजूद था। इसी दौरान पांच युवक आए, जिनमें से 3 बाहर रहे और 2 कमरें में घुस आए। कमरे में आए आरोपियों ने डराया-धमकाया। वहीं अपहरण का प्रयास भी किया। जब साथ चलने से मना किया तो पिस्तौल के बल पर डराते हुए उसके फोन पे से 99 हजार रुपए डलवा लिए और जान से मारने की धमकी भी दी। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी।
रोहतक के हिसार बाईपास स्थित शास्त्री नगर निवासी बिल्लो किन्नर (बिजेन्द्र) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अक्टूबर की शाम को करीब 4 बजे वह अपने कमरे में था। इसी दौरान बलजीत उर्फ सागर नामक युवक अपने 4 साथियों के साथ आया। जिनमें से तीन युवक घर के बाहर खड़े हो गए। वहीं आरोपी अपने एक साथी के साथ अंदर आया। जो अपने साथ किन्नर को ले जाने लगे। जब मना किया तो जान से मारने की धमकी दी। वहीं कनपटी पर पिस्तौल तानकर डारने का काम किया।
पिस्तौल के बल पर 99 हजार रुपए फोन पे से डलवाए
पीड़ित किन्नर ने बताया कि आरोपी ने पिस्तौल के बल पर फोन पे से दो ट्रोजेक्शन में 99 हजार (एक ट्रांजेक्शन में 80 हजार व दूसरी में 19 हजार) रुपए डलवा लिए। इसके बाद आरोपियों ने किन्नर का अपहरण करने का प्रयास किया। साथ ही आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी SI बुध सिंह ने बताया कि पीड़ित किन्नर व आरोपी युवक दोनों आपस में जानते हैं और पहले एक साथ रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
.