फरीदाबाद में हादसे में युवक की मौत: BPTP इलाके में कार ने मारी टक्कर; दोस्त की हालत गंभीर, दोनों का कारपेंटर का काम

216

फरीदाबादएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक सुभाष का फाइल फोटो।

हरियाणा के फरीदाबाद के बीपीटीपी इलाके में बुधवार शाम तेज रफ्तार कार ने एक युवक की जान ले ली। उसके साथी की हालत गंभीर है और दिल्ली रेफर किया गया है। दोनों कार पेंटर हैं और किसी क्लाइंट से मिलकर लौट रहे थे कि तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनको सीधी टक्कर मार दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कार ने सामने से मारी टक्कर

भाई अतुल ने बताया कि सुभाष अपने दोस्त महेंद्र के साथ प्लेटिना बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वह BPTP से गुजर रही नहर किनारे के सर्विस रोड पर आए तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनके भाई की बाइक में सीधे टक्कर मार दी। सुभाष व महेंद्र उछल कर जमीन पर गिर पड़े। कार ड्राइवर व उसके साथ कार में बैठा युवक कार को छोड़कर भाग गए।

उन्होंने आस पास के लोगों की मदद से दोनों घायलों फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनके भाई सुभाष को मृत घोषित कर दिया। घायल महेंद्र को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन बाद में उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए।

भाई के सामने हुआ हादसा

अतुल की माने तो वह अपनी स्कूटी पर ड्यूटी जा रहे था। उसका भाई सुभाष व महेंद्र बाइक पर उससे आगे चल रहे थे। अभी वे रास्ते मे ही थे कि उनके भाई सुभाष का फोन आया कि तुम ड्यूटी मत जाओ, मां की तबीयत खराब है। अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद वह ड्यूटी न जाकर रास्ते से वापस लौटने लगा। उनके भाई से उनकी मुलाकात रास्ते BPTP इलाके में हो गई। जहां कुछ देर बाद हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं…

.