फतेहगढ़ साहिब4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में एक महिला ने अपनी बेटी संग ससुराल घर के बाहर धरना लगा दिया। महिला को पति द्वारा दूसरी शादी करने का शक है। जिसके चलते इंसाफ की मांग को लेकर उसने धरना लगाया और ससुराल घर में प्रवेश की मांग की।
हरियाणा के हिसार की रहने वाली पिंकी देवी ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले मंडी गोबिंदगढ़ में धर्मपाल से हुई। उनकी बड़ी बेटी 14 वर्षों की है और छोटा बेटा 6 वर्ष का है। 11 वर्ष के एक बेटे की मौत हो गई थी। 2 महीने पहले उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसे लेकर अदालत में केस भी चल रहा है। इसी बीच उसे पता चला कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है।
घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां
रातों रात तैयारी करने के बाद रिश्तेदारों को बुला रखा है। वह तुरंत अपनी बेटी को लेकर ससुराल घर पहुंची। वहां शादी की तैयारियां की हुई थीं। जिस कारण उसने घर के बाहर ही धरना लगा दिया। पिंकी ने कहा कि वे अनेक बार पुलिस से शिकायतें कर चुकी है, लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिला।
मुझे बदनाम किया जा रहा : धर्मपाल
पिंकी देवी के पति धर्मपाल ने कहा कि उसे बदनाम किया जा रहा है। काफी समय से उसकी पत्नी शिकायतें देकर परेशान कर रही है। अदालत में केस लगाने के बावजूद घर के बाहर आकर धरना दिया गया। वह अपना घर बसाना चाहता है, लेकिन उसकी पत्नी उसे परेशान कर रही है। दूसरी शादी वाली कोई बात तक नहीं है।
दोनों पक्षों का अदालत में केस : एसएचओ
मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ आकाश दत्त ने कहा कि दोनों पक्षों का अदालत में केस चल रहा है। इसमें पुलिस कुछ नहीं कर सकती। अगर दोनों में से कोई कानून को हाथ में लेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
.