पलवलएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
हरियाणा के पलवल में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ममरे भाई ने दुष्कर्म किया। लड़की इससे गर्भवती हो गई और नाबालिग ने बच्ची को जन्म भी दे दिया। सूचना के बाद महिला पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंची और नाबालिग के बयान दर्ज कर किए। पुलिस ने आरोपी ममेरे भाई के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर थाना प्रभारी तेजपाल के अनुसार, शहर थाना क्षेत्र एक मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग (16 वर्षीय) ने दिए बयान में कहा कि उसके मामा का लड़का उसके घर आया था। उसने उसे घर पर अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके साथ कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म किया गया। उसने यह बात घर में किसी को नहीं बताई, क्योंकि उसे डर था कि सभी उसे ही गलत समझेंगे।
ऐसे खुला रेप का भेद
लड़की ने बताया कि इस बीच वह गर्भवती हो गई, लेकिन उसे इसका पता नहीं चला। उसकी मम्मी ने जब कई बार उसका पेट बढ़ने का कारण पूछा तो उसने कहा कि वह मिट्टी खाती है, उससे पेट बढ़ रहा होगा। 7 सितंबर को शाम के समय उसे पेट में दर्द हुआ। 8 सितंबर को उसके मम्मी-पापा उसे दिखाने के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल में रेप पीड़िता नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया।
नहीं चाहती कोई कार्रवाई
लड़की ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने मामा के बेटे के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराना चाहती। पुलिस जांच अधिकारी एसआई रेशमा ने बताया कि लड़की के बयान दर्ज करने के बाद साबित हो गया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है, जिससे वह गर्भवती हुई और बच्ची को जन्म दिया। आरोपी ने अपराध किया है, जिसके खिलाफ पुलिस जांच अधिकारी की तहरीर पर आईपीसी की धारा 450 व 6 पोक्सो एक्ट 2021 होना पाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
.