चंडीगढ़ में BJP की रैली पर विवाद: 24 जून को रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं आएंगे, कांग्रेसी बोले- डंपिंग ग्राउंड के पास करवाएं तो बेहतर होगा

189

मोहाली/चंडीगढ़36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ में कल 24 जून को सेक्टर-34 में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली है। वह नरेंद्र नरेंद्र मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को गिनाने के लिए देशभर में छेड़ी गई मुहिम के तहत चंडीगढ़ में प्रगतिशील भारत रैली को सम्बोधित करेंगे। रैली की तैयारियां चल रही हैं।

दीपा दुबे ने अरुण सूद से पूछा सवाल
वहीं इस रैली को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस ने सवाल कड़े कर दिए हैं। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रधान दीपा दुबे ने भाजपा प्रधान अरुण सूद और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर से कहा हैं कि अगर उनकी अंतर आत्मा में जरा भी चेतना है तो केंद्रीय मंत्री की रैली डंपिंग ग्राउंड सेक्टर-38 के पास करवाएं।

दीपा दुबे ने कहा कि रक्षा मंत्री को भी हकीकत से रूबरू होना चाहिए। उनकी रैली उस एरिया में कराने से रक्षा मंत्री को अहसास हो जाएगा कि ड्‌डडूमाजरा के आसपास रहने वाले लोग किस तरह की सुरक्षा में जी रहे हैं। उनके स्वस्थ रहने से किसी को कोई मतलब नहीं है।

BJP सरकार के वादों को जुमला बताया
दुबे ने कहा कि इस साल शहर में कई बार मोदी सरकार के मंत्री शहर का दौरा करने आए और शहर वासियों को बहुत बड़े-बड़े लुभावने वादे करके गए, लेकिन धरातल पर कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। शहर की जनता बेहद समझदार है। वह सब जानती और सब समझती है।

2024 के चुनाव में चंडीगढ़ के नागरिक जुमलों में फंसने वाले नहीं।

खबरें और भी हैं…

.